T20 WC 2022 latest news : पाकिस्तान की जीत से भारत को खतरा, नेट रन रेट में फंस सकता है मामला।
T20 WC 2022 latest news : पाकिस्तान की जीत से भारत को खतरा, नेट रन रेट में फंस सकता है मामला। T20 WC 2022 latest news दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध पाकिस्तान की जीत भारत सहित अन्य टीम के लिए खतरा बन गया है। विश्व कप के पहले दो मैच हारने के बाद बाहर होने की कगार पर खड़ी पाकिस्तान की टीम ने पिछले दो मैच में अपनी वापसी कर ली है। भारत और जिंबाब्वे की टीम से हार जाने के बाद पाकिस्तान की टीम में नीदरलैंड और दक्षिण अफ्रीका को धूल चटाई। इसके साथ ही पाकिस्तान अब 4 अंक के साथ पॉइंट टेबल में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। यहां पर ध्यान देने वाली बात है कि पाकिस्तान का नेट रन रेट। 4 मैच होने के बाद पाकिस्तान का नेट रन रेट +1.117 है जो कि भारत (+0.730) और बांग्लादेश (-1.276) की टीम से बेहतर है। नेट रन रेट के मामले में देखा जाए तो ग्रुप 2 में सिर्फ दक्षिण अफ्रीका (+1.441) ही पाकिस्तान से आगे है। क्यों खतरा बनी भारत के लिए पाकिस्तान की जीत? भारत का अगला मैच जिंबाब्वे के विरुद्ध 6 नवंबर को खेला जाएगा वही इसी दिन पाकिस्तान भी अपना आखिरी मैच बांग्लादेश के विरुद्ध खेलेगी। यदि पाकिस...