T20 WC 2022 latest news : पाकिस्तान की जीत से भारत को खतरा, नेट रन रेट में फंस सकता है मामला।
T20 WC 2022 latest news : पाकिस्तान की जीत से भारत को खतरा, नेट रन रेट में फंस सकता है मामला।
T20 WC 2022 latest news दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध पाकिस्तान की जीत भारत सहित अन्य टीम के लिए खतरा बन गया है। विश्व कप के पहले दो मैच हारने के बाद बाहर होने की कगार पर खड़ी पाकिस्तान की टीम ने पिछले दो मैच में अपनी वापसी कर ली है।
भारत और जिंबाब्वे की टीम से हार जाने के बाद पाकिस्तान की टीम में नीदरलैंड और दक्षिण अफ्रीका को धूल चटाई। इसके साथ ही पाकिस्तान अब 4 अंक के साथ पॉइंट टेबल में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।
यहां पर ध्यान देने वाली बात है कि पाकिस्तान का नेट रन रेट। 4 मैच होने के बाद पाकिस्तान का नेट रन रेट +1.117 है जो कि भारत (+0.730) और बांग्लादेश (-1.276) की टीम से बेहतर है। नेट रन रेट के मामले में देखा जाए तो ग्रुप 2 में सिर्फ दक्षिण अफ्रीका (+1.441) ही पाकिस्तान से आगे है।
क्यों खतरा बनी भारत के लिए पाकिस्तान की जीत?
भारत का अगला मैच जिंबाब्वे के विरुद्ध 6 नवंबर को खेला जाएगा वही इसी दिन पाकिस्तान भी अपना आखिरी मैच बांग्लादेश के विरुद्ध खेलेगी।
यदि पाकिस्तान यह मैच जीत जाता है और भारत जिंबाब्वे से हार जाता है तो दोनों टीमों के 6-6 अंक हो जाएंगे जहां पर बेहतर रन रेट की वजह से पाकिस्तान सेमी फाइनल में प्रवेश कर जाएगा।
वहीं दक्षिण अफ्रीका का अंतिम मैच नीदरलैंड के विरुद्ध है यदि अफ्रीका टीम उलटफेर का शिकार हो जाता है तो ऐसी स्थिति में भारत और पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगी।
एक स्थिति यह भी है कि यदि बांग्लादेश पाकिस्तान को मैच हरा दे और नीदरलैंड दक्षिण अफ्रीका को तो भारत और बांग्लादेश की टीम सेमीफाइनल के लिए प्रवेश कर जाएगी। क्योंकि बांग्लादेश को इस जीत के साथ ही 6 अंक प्राप्त हो जाएंगे।
बारिश के कारण पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को हराया
टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने इफ्तिखार अहमद के 51 और शादाब खान के 52 रन की मदद से निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 185 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम का स्कोर जब 9 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 69 रन का था तभी बारिश ने दखल दे दिया। जिसके बाद DLS के कारण टारगेट में बदलाव किया गया और दक्षिण अफ्रीका की टीम को 14 ओवर में 142 रनों का लक्ष्य दिया गया।
निर्धारित ओवर में दक्षिण अफ्रीका की टीम इस स्कोर तक नहीं पहुंच पाई और यह मैच उन्हें 33 रनों से हारना पड़ा। पाकिस्तान की जीत के हीरो बने शादाब खान जिन्होंने 22 गेंद पर 52 रन की अपनी धुआंधार पारी खेली।
WhatsApp Group Join करने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।
Telegram Group Join करने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।
T20 World Cup 2022 से संबंधित खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।
T20 World Cup 2022 से संबंधित अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।



टिप्पणियाँ