T20 WC 2022 Most wickets : T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में साउदी ने बनाया रिकॉर्ड।
T20 World Cup 2022 : सिडनी में खेले गए न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच T20 वर्ल्ड कप 2022 के मैच में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 65 रनों से करारी शिकस्त दिया। न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाया उसके बाद श्रीलंका की टीम ने 19.2 ओवर में 102 रन ही बना सकी।
इसी बीच न्यूजीलैंड की टिम सऊदी ने एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। सऊदी अभी तक T20 इंटरनेशनल मैच में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन चुके हैं। 33 साल के फास्ट बॉलर ने श्रीलंकाई टीम के ओपनर निसांका को शून्य पर आउट करके यह कारनामा किया।
टिम साउदी को इस मैच के बीच केवल एक ही विकेट प्राप्त हुआ लेकिन उसने मैच में अपना करतब दिखाते हुए 4 ओवर में 1 मेडन ओवर रखते हुए केवल 12 रन ही दिए और एक सफलता अपने नाम की।
इस विकेट के प्राप्त होने के बाद सऊदी ने T20 अंतरराष्ट्रीय मैच में सबसे अधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं। कीवी गेंदबाज के खाते में 126 विकेट हो चुके हैं जो उन्होंने 102 मैच खेलकर के प्राप्त किए हैं।
न्यूजीलैंड के इस गेंदबाज ने T20 अंतर्राष्ट्रीय मैच में सबसे अधिक विकेट लेने के मामले में बांग्लादेशी ऑल राउंडर शाकिब अल हसन को पीछे कर दिया। यह रिकॉर्ड सऊदी से पहले T20 अंतर्राष्ट्रीय विकेट शाकिब अल हसन के नाम पर दर्ज था।
यह मैच होने तक बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन के खाते में 125 विकेट है। वही 119 विकेट के साथ राशिद खान तीसरे नंबर पर और श्रीलंका के लसिथ मलिंगा 107 विकेट लेकर चौथे नंबर पर मौजूद है। न्यूजीलैंड के एक और गेंदबाज ईश सोढ़ी 104 विकेट के साथ पांचवे नंबर पर बने हुए हैं।
ट्रेंट बोल्ट ने भी मैच में किया कैरियर का सबसे अहम प्रदर्शन
ट्रेंट बोल्ट ने भी इस मैच में 4 ओवर में 13 रन देकर सबसे अधिक 4 विकेट अपने नाम किए। ट्रेंट बौल्ट के T20 अंतरराष्ट्रीय कैरियर का यह सबसे बेस्ट मैच रहा।
इससे पहले उनका बेस्ट प्रदर्शन भारत के विरुद्ध दर्ज था जिसमें उन्होंने 2017 में भारत के विरुद्ध 34 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए थे।
WhatsApp Group Join करने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।
Telegram Group Join करने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।
T20 World Cup 2022 से संबंधित खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।
T20 World Cup 2022 से संबंधित अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।



टिप्पणियाँ