T20WC new record South Africa : T20 World Cup 2022 का पहला शतक लगाया रिली रोसो, बनाया रिकॉर्ड



T20WC new record South Africa : T20 World Cup 2022 का पहला शतक लगाया रिली रोसो, बनाया रिकॉर्ड 

T20WC new record SA vs BAN : T20 वर्ल्ड कप 2022 में पहले शतक लगाने वाले बल्लेबाज रिली रोसो बन गए हैं जो कि दक्षिण अफ्रीका के बाएं हाथ के बल्लेबाज है । इन्होंने बांग्लादेश के विरुद्ध 51 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। 

इस शतक में उन्होंने सात चौके और 7 छक्के लगाए। रोसो का यह T20 अंतर्राष्ट्रीय मैच में दूसरा शतक है। इससे पहले उनका पिछला शतक भारत के विरुद्ध इंदौर में लगा था। 

टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच में लगातार दो शतक लगाने वाले दुनिया के दूसरे और पूर्ण सदस्य टीम के पहले बल्लेबाज रिली रोसो बन गए हैं। इससे पहले फ्रांस के गुस्ताव मैककॉन ने यह कारनामा दिखाया था। 

इसी के साथ T20 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका के लिए शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज भी रोसो बन गए हैं। इससे पहले टी-20 फॉर्मेट में सात वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका का कोई भी बल्लेबाज शतक नहीं लगा पाया था। 

रोसो के इस रिकॉर्ड पारी का अंत शाकिब अल हसन के द्वारा किया गया। बाएं हाथ का यह बल्लेबाज 56 गेंद पर 109 रन बनाकर शाकिब अल हसन के हाथों आउट हो गए। 

रिली रोसो के द्वारा खेले गए इस तूफानी पारी के बदौलत दक्षिण अफ्रीका की टीम निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 205 रन बनाए। यदि इस मैच में बारिश नहीं होता है तो वह T20 वर्ल्ड कप 2022 की पहली जीत के पास होगी। 

रिली रोसो के अतिरिक्त क्विंटन डी कॉक ने 38 गेंदों पर 68 रनों की तूफानी पारी खेली, इसी दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए 168 रन की ताबड़तोड़ साझेदारी हुई। 

यह T20 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका के लिए किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी रिकॉर्ड साझेदारी है। इसके पहले यह रिकॉर्ड हर्शल गिब्स और जस्टिन केम्प के नाम पर दर्ज था जिन्होंने 2007 के T20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज के विरुद्ध 120 रनों की साझेदारी बनाई थी। 


WhatsApp Group Join करने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें। 



Telegram Group Join करने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें। 


T20 World Cup 2022 से संबंधित खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें। 


T20 World Cup 2022 से संबंधित अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। 

Click Here 


टिप्पणियाँ