T20 World Cup 2022 PAK in AUS : T20 अंतर्राष्ट्रीय मैच पाकिस्तान के लिए ऑस्ट्रेलिया में जीतना सपने की तरह।
T20 World Cup 2022 PAK in AUS : T20 अंतर्राष्ट्रीय मैच पाकिस्तान के लिए ऑस्ट्रेलिया में जीतना सपने की तरह।
ऑस्ट्रेलिया में हो रहे टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में पाकिस्तान को अपने दूसरे मैच में लगातार हार का सामना करना पड़ा है।
बाबर आजम की कप्तानी में टीम पहले ही मैच में भारत से हार गई थी और अब दूसरे मैच में जिंबाब्वे के विरुद्ध आखिरी गेंद पर उलटफेर के शिकार में उन्हें मैच गंवाना पड़ा।
2009 की चैंपियन के लिए इस टूर्नामेंट में लगातार दूसरी बार हारने के बाद सेमीफाइनल की राह बहुत मुश्किल होती जा रही है। लेकिन यह पहली बार नहीं होगा जब पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया में T20 अंतर्राष्ट्रीय मैच में हारी है।
इतिहास की ओर देखा जाए तो पाकिस्तान की टीम अभी तक ऑस्ट्रेलिया में एक भी टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में जीत दर्ज नहीं कर पाई है।
इतिहास गवाह है कि पाकिस्तान की टीम आज तक ऑस्ट्रेलिया में एक भी टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं जीत पाई है।
ऑस्ट्रेलिया में अब तक पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया भारत और जिंबाब्वे के विरुद्ध T20 मैच खेले लेकिन इन टीमों को एक बार भी पाकिस्तान की टीम नहीं हरा पाए। बाबर आजम की टीम ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध तीन बार और भारत और जिंबाब्वे से 1-1 मैच खेले हैं।
पाकिस्तान ने अब तक ऑस्ट्रेलिया में 6 T20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं जिसमें से उन्हें पांच मैच में हार का सामना करना पड़ा है और एक मैच बेनतीजा रहा। जाने कहा जाए तो पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया में T20 अंतर्राष्ट्रीय मैच में अब तक जीत हासिल नहीं हुई है।
यदि इस मैच की बात किया जाए तो T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पहले ही मैच में उलटफेर करने वाले जिंबाब्वे की टीम है पर्थ स्टेडियम में खेले गए एक लो स्कोरिंग मैच में पाकिस्तान को 1 रनों से हराकर T20 World Cup 2022 में एक बड़ा ही उलटफेर कर दिया।
जिंबाब्वे की टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाया और फिर पाकिस्तान को 20 ओवर में आठ विकेट पर सिर्फ 129 रन ही बनाने दिया।
जिंबाब्वे की टीम को T20 वर्ल्ड कप में उलटफेर करने वाला टीम कहां जाता है। जिंबाब्वे की टीम ने T20 वर्ल्ड कप इतिहास के पहले ही मैच में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर उलटफेर कर दिया था और उसने एक बार फिर से T20 World Cup 2022 में पाकिस्तान को हराकर उलटफेर को दोहरा दिया है।
WhatsApp Group Join करने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।
Telegram Group Join करने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।
T20 World Cup 2022 से संबंधित खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।
T20 World Cup 2022 से संबंधित अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।



टिप्पणियाँ