संदेश

T20 WC 2022 Most wickets : T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में साउदी ने बनाया रिकॉर्ड।

चित्र
T20 WC 2022 Most wickets : T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में साउदी ने बनाया रिकॉर्ड।  T20 World Cup 2022 : सिडनी में खेले गए न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच T20 वर्ल्ड कप 2022 के मैच में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 65 रनों से करारी शिकस्त दिया। न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाया उसके बाद श्रीलंका की टीम ने 19.2 ओवर में 102 रन ही बना सकी।  इसी बीच न्यूजीलैंड की टिम सऊदी ने एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। सऊदी अभी तक T20 इंटरनेशनल मैच में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन चुके हैं। 33 साल के फास्ट बॉलर ने श्रीलंकाई टीम के ओपनर निसांका को शून्य पर आउट करके यह कारनामा किया।  टिम साउदी को इस मैच के बीच केवल एक ही विकेट प्राप्त हुआ लेकिन उसने मैच में अपना करतब दिखाते हुए 4 ओवर में 1 मेडन ओवर रखते हुए केवल 12 रन ही दिए और एक सफलता अपने नाम की।  इस विकेट के प्राप्त होने के बाद सऊदी ने T20 अंतरराष्ट्रीय मैच में सबसे अधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं। कीवी गेंदबाज के खाते में 126 विकेट हो चुके हैं जो उन्होंने 102 मैच खेलकर के प...

T20 WC 2022 MoM award : कोहली से आगे निकले जिंबाब्वे किस सिकंदर राजा सबसे अधिक प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले खिलाड़ी बने।

चित्र
T20 WC 2022 MoM award : कोहली से आगे निकले जिंबाब्वे किस सिकंदर राजा सबसे अधिक प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले खिलाड़ी बने।  जिंबाब्वे के ऑल राउंडर सिकन्दर रजा ने पाकिस्तान के विरुद्ध मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मैच को 1 रन से जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। उन्होंने पाकिस्तान के विरुद्ध खेले गए मैच में ठीक समय पर 3 विकेट लेकर पाकिस्तान को बैकफुट पर भेज दिया।  उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सिकंदर रजा को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया। बेहतरीन बात ही क्या है कि उन्होंने वर्ल्ड कप और 1 वर्ष में सर्वाधिक मैन ऑफ द मैच अवार्ड जीतने में विराट कोहली को पीछे छोड़ कर आगे बढ़ गए हैं।  सिकंदर रजा ने पाकिस्तान के खिलाफ शान मसूद को आउट किया जो कि उस मैच में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे।  उसके बाद शादाब खान और हैदर अली का भी विकेट निकाला जोकि पाकिस्तान क्रिकेट टीम का एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी थे।  T20 वर्ल्ड कप 2022 में सबसे अधिक प्लेयर ऑफ द अवार्ड जीतने के मामले में सिकंदर रजा सबसे आगे निकल गए हैं। वह आस्ट्रेलिया में हो रहे टी-20 वर्ल्ड कप में तीन बार प्लेयर ...

T20 World Cup 2022 PAK in AUS : T20 अंतर्राष्ट्रीय मैच पाकिस्तान के लिए ऑस्ट्रेलिया में जीतना सपने की तरह।

चित्र
T20 World Cup 2022 PAK in AUS : T20 अंतर्राष्ट्रीय मैच पाकिस्तान के लिए ऑस्ट्रेलिया में जीतना सपने की तरह।  ऑस्ट्रेलिया में हो रहे टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में पाकिस्तान को अपने दूसरे मैच में लगातार हार का सामना करना पड़ा है।  बाबर आजम की कप्तानी में टीम पहले ही मैच में भारत से हार गई थी और अब दूसरे मैच में जिंबाब्वे के विरुद्ध आखिरी गेंद पर उलटफेर के शिकार में उन्हें मैच गंवाना पड़ा।  2009 की चैंपियन के लिए इस टूर्नामेंट में लगातार दूसरी बार हारने के बाद सेमीफाइनल की राह बहुत मुश्किल होती जा रही है। लेकिन यह पहली बार नहीं होगा जब पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया में T20 अंतर्राष्ट्रीय मैच में हारी है।  इतिहास की ओर देखा जाए तो पाकिस्तान की टीम अभी तक ऑस्ट्रेलिया में एक भी टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में जीत दर्ज नहीं कर पाई है।  इतिहास गवाह है कि पाकिस्तान की टीम आज तक ऑस्ट्रेलिया में एक भी टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं जीत पाई है।  ऑस्ट्रेलिया में अब तक पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया भारत और जिंबाब्वे के विरुद्ध T20 मैच खेले लेकिन इन टीमों को एक बार भी पाकिस्तान की टीम नहीं हरा पाए। ब...

T20WC new record South Africa : T20 World Cup 2022 का पहला शतक लगाया रिली रोसो, बनाया रिकॉर्ड

चित्र
T20WC new record South Africa : T20 World Cup 2022 का पहला शतक लगाया रिली रोसो, बनाया रिकॉर्ड  T20WC new record SA vs BAN : T20 वर्ल्ड कप 2022 में पहले शतक लगाने वाले बल्लेबाज रिली रोसो बन गए हैं जो कि दक्षिण अफ्रीका के बाएं हाथ के बल्लेबाज है । इन्होंने बांग्लादेश के विरुद्ध 51 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया।  इस शतक में उन्होंने सात चौके और 7 छक्के लगाए। रोसो का यह T20 अंतर्राष्ट्रीय मैच में दूसरा शतक है। इससे पहले उनका पिछला शतक भारत के विरुद्ध इंदौर में लगा था।  टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच में लगातार दो शतक लगाने वाले दुनिया के दूसरे और पूर्ण सदस्य टीम के पहले बल्लेबाज रिली रोसो बन गए हैं। इससे पहले फ्रांस के गुस्ताव मैककॉन ने यह कारनामा दिखाया था।  इसी के साथ T20 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका के लिए शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज भी रोसो बन गए हैं। इससे पहले टी-20 फॉर्मेट में सात वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका का कोई भी बल्लेबाज शतक नहीं लगा पाया था।  रोसो के इस रिकॉर्ड पारी का अंत शाकिब अल हसन के द्वारा किया गया। बाएं हाथ का यह बल्लेबाज 56 गेंद पर 109 रन बनाकर शाकिब...

T20 WC 2022 Indian team : विश्व कप के बाद क्या होगा, पता नहीं इसलिए मैं मैच देखने आया, किस क्रिकेटर के पिता ने कहा।

चित्र
T20 WC 2022 Indian team : विश्व कप के बाद क्या होगा, पता नहीं इसलिए मैं मैच देखने आया, किस क्रिकेटर के पिता ने कहा।  इस बात में कोई संदेह नहीं किया जा सकता कि भारतीय टीम के अनेक खिलाड़ियों के लिए T20 वर्ल्ड कप 2022 आखरी मल्टी नेशन T20 टूर्नामेंट होने वाला है जिनमें से एक नाम विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक का भी आता है।  37 साल उम्र के हो चुके दिनेश कार्तिक बहुत लंबे समय के बाद भारतीय टीम में एक फिनिशर की भूमिका अदा कर रही है। और इससे वह पसंद भी कर रहे हैं इसी के कारण उनके पिता कृष्ण कुमार उनका मैच देखने पहली बार आस्ट्रेलिया पहुंचे हैं।  दिनेश कार्तिक के पिता कृष्ण कुमार ने कहा कि इंटरनेशनल क्रिकेट में कार्तिक को लाइव या फिर मैदान पर खेलते हुए नहीं देख पाते हैं। उनकी पत्नी का भी ऐसा ही कहना है। लेकिन अब पहली बार वे सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में अपने बेटे दिनेश कार्तिक को अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलते हुए देख पाएंगे।  कृष्ण कुमार ने बताया कि पता नहीं आगे क्या होने वाला है इसलिए वे लाइव मैच देखने ऑस्ट्रेलिया पहुंचे हैं जहां पर T20 वर्ल्ड कप 2022 का आयोजन किया जा रहा है।  ...

T20 World Cup 2022 South Africa : विश्व कप में तीसरी बार बारिश ने दक्षिण अफ्रीका को दिया धोखा, जीता हुआ मैच नहीं आया हाथ में

चित्र
T20 World Cup 2022 South Africa : विश्व कप में तीसरी बार बारिश ने दक्षिण अफ्रीका को दिया धोखा, जीता हुआ मैच नहीं आया हाथ में  दक्षिण अफ्रीका की टीम वैसे तो ताकतवर मानी जाती है लेकिन विश्वकप में आकर चूक जाती है। जिसमें बारिश भी दक्षिण अफ्रीका के सबसे बड़े दुश्मन के रूप में सामने आ जाता है।  क्योंकि अब तक तीन बार दक्षिण अफ्रीका की टीम के साथ ऐसा हो चुका है कि जब भी टीम मैच जीतने की ओर रहती है तब बारिश उनका खेल बिगाड़ देते हैं। इसी बीच सोमवार को होबार्ट में भी T20 वर्ल्ड कप मैच कुछ ऐसा ही हुआ।  शायद आपको याद ना हो लेकिन हम आपको बता दें कि वर्ल्ड कप में सबसे पहली बार दक्षिण अफ्रीका के साथ बारिश ने 1992 क्यों वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में अपना खेल दिखाया।  जहां पर टीम के पास जितने का शानदार मौका था और फाइनल में जगह बनाने के करीब पहुंच चुकी थी लेकिन अंत में बारिश आई और मैच का नतीजा ही बदल कर रख दिया वह मैच दक्षिण अफ्रीका को हारना पड़ा था।  बात यह है कि 1992 के विश्व कप के फाइनल में पहुंचने के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम को 13 गेंद में 23 रन बनाने थे लेकिन 2 ओवर का खेल...

T20 World Cup 2022 India new record : भारत ने पाकिस्तान पर जीत के साथ ही रचा नया इतिहास 19 साल पुराना ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड तोड़ा।

चित्र
T20 World Cup 2022 India new record : भारत ने पाकिस्तान पर जीत के साथ ही रचा नया इतिहास 19 साल पुराना ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड तोड़ा।  T20 World Cup 2022 India T20 वर्ल्ड कप 2022 के अपने पहले ही मैच में भारत ने पाकिस्तान पर जीत के साथ ही एक इतिहास बना दिया। 19 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ते हुए भारतीय टीम ने सबसे ज्यादा 1 साल में मैच जीतने वाली टीम बन गया है।  पाकिस्तान के विरुद्ध जीत भारत की यह इस साल की 39वीं जीत हुई। 2003 में ऑस्ट्रेलिया ने रिकी पोंटिंग की कप्तानी में 38 मैच जीतने के साथ ही विश्व रिकॉर्ड बनाया था।  भारतीय टीम के पास इस वर्ष अभी और भी मैच बाकी है जिससे कि भारत का एक नया कीर्तिमान स्थापित हो सकता है।  ऑस्ट्रेलिया ने 2003 में रिकी पोंटिंग की कप्तानी में 30 वनडे आठ टेस्ट मैच जीतकर यह रिकॉर्ड बनाया था लेकिन इस वर्ष भारत ने जो टेस्ट मैच 13 वनडे और 24 T20 मैच जीतकर यह रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया।  इससे पहले एक बार भारत ने ऑस्ट्रेलिया के इस रिकॉर्ड के नजदीक पहुंच चुका था लेकिन इस रिकॉर्ड की बराबरी नहीं कर सके जिसमें भारत ने 2017 में 37 मैच जीते ...