T20 World Cup 2022 India new record : भारत ने पाकिस्तान पर जीत के साथ ही रचा नया इतिहास 19 साल पुराना ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड तोड़ा।


T20 World Cup 2022 India new record : भारत ने पाकिस्तान पर जीत के साथ ही रचा नया इतिहास 19 साल पुराना ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड तोड़ा। 

T20 World Cup 2022 India T20 वर्ल्ड कप 2022 के अपने पहले ही मैच में भारत ने पाकिस्तान पर जीत के साथ ही एक इतिहास बना दिया। 19 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ते हुए भारतीय टीम ने सबसे ज्यादा 1 साल में मैच जीतने वाली टीम बन गया है। 

पाकिस्तान के विरुद्ध जीत भारत की यह इस साल की 39वीं जीत हुई। 2003 में ऑस्ट्रेलिया ने रिकी पोंटिंग की कप्तानी में 38 मैच जीतने के साथ ही विश्व रिकॉर्ड बनाया था। 

भारतीय टीम के पास इस वर्ष अभी और भी मैच बाकी है जिससे कि भारत का एक नया कीर्तिमान स्थापित हो सकता है। 

ऑस्ट्रेलिया ने 2003 में रिकी पोंटिंग की कप्तानी में 30 वनडे आठ टेस्ट मैच जीतकर यह रिकॉर्ड बनाया था लेकिन इस वर्ष भारत ने जो टेस्ट मैच 13 वनडे और 24 T20 मैच जीतकर यह रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया। 

इससे पहले एक बार भारत ने ऑस्ट्रेलिया के इस रिकॉर्ड के नजदीक पहुंच चुका था लेकिन इस रिकॉर्ड की बराबरी नहीं कर सके जिसमें भारत ने 2017 में 37 मैच जीते थे। 

वास्तव में यह साल भारत के लिए शुरुआत अच्छी नहीं रही। विराट कोहली की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध भारतीय टीम दो टेस्ट मैच हार चुकी थी वहीं पर केएल राहुल के की कप्तानी में वनडे सीरीज भी हार चुकी थी। 

इतनी खराब शुरुआत के बाद भी भारत का यह रिकॉर्ड बहुत ही तारीफ योग्य है। ऑस्ट्रेलिया में हो रहे टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत अभी चार मैच खेलेंगे वहीं पर यदि टीम फाइनल तक पहुंचने में सफल रहती है तो दो मैच अतिरिक्त हो जाएंगे। 

T20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरा पर होगी जहां उन्हें तीन टी-20 मैच की सीरीज के साथ वनडे सीरीज भी खेलनी है। इसके अतिरिक्त दो टेस्ट मैच की सीरीज भी भारत इस वर्ष के अंत तक बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी।


WhatsApp Group Join करने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें। 

Telegram Group Join करने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें। 


T20 World Cup 2022 से संबंधित खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें। 


T20 World Cup 2022 से संबंधित अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। 

Click Here 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IND vs NZ T20I series 2022 : सूर्यकुमार की बल्लेबाजी से हैरान हो गए केन विलियमसन

ICC T20 MS Dhoni : BCCI की विचार भारतीय T20 टीम में MS धोनी को मिल सकता है बड़ी जिम्मेदारी

IND vs NZ T20 live streaming : कहां से देखें भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला लाइव मैच