T20 WC 2022 Most wickets : T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में साउदी ने बनाया रिकॉर्ड।
T20 WC 2022 Most wickets : T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में साउदी ने बनाया रिकॉर्ड। T20 World Cup 2022 : सिडनी में खेले गए न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच T20 वर्ल्ड कप 2022 के मैच में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 65 रनों से करारी शिकस्त दिया। न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाया उसके बाद श्रीलंका की टीम ने 19.2 ओवर में 102 रन ही बना सकी। इसी बीच न्यूजीलैंड की टिम सऊदी ने एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। सऊदी अभी तक T20 इंटरनेशनल मैच में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन चुके हैं। 33 साल के फास्ट बॉलर ने श्रीलंकाई टीम के ओपनर निसांका को शून्य पर आउट करके यह कारनामा किया। टिम साउदी को इस मैच के बीच केवल एक ही विकेट प्राप्त हुआ लेकिन उसने मैच में अपना करतब दिखाते हुए 4 ओवर में 1 मेडन ओवर रखते हुए केवल 12 रन ही दिए और एक सफलता अपने नाम की। इस विकेट के प्राप्त होने के बाद सऊदी ने T20 अंतरराष्ट्रीय मैच में सबसे अधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं। कीवी गेंदबाज के खाते में 126 विकेट हो चुके हैं जो उन्होंने 102 मैच खेलकर के प...