T20 World Cup 2022 champion : T20 वर्ल्ड कप जीतने के साथ ही इंग्लैंड ने बनाया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली टीम



T20 World Cup 2022 champion : T20 वर्ल्ड कप जीतने के साथ ही इंग्लैंड ने बनाया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली टीम 

T20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर एक इतिहास बना दिया। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड की टीम ने दूसरी बार T20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। 

इंग्लैंड की टीम अब वर्ल्ड क्रिकेट में ऐसा करने वाली पहली टीम बन गई है जिनके पास वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप दोनों खिताब प्राप्त है। 

इससे पूर्व इंग्लैंड की टीम ने 2019 वर्ल्ड कप अपने घर में जीता था। दोनों टाइटल इस समय इंग्लिश टीम के पास मौजूद है। इससे पहले कोई भी टीम ऐसा करने में सफल नहीं हो पाई है। 

इसी जीत के साथ ही जोस बटलर की कप्तानी वाली टीम ने वेस्टइंडीज की टीम की भी बराबरी कर ली। T20 वर्ल्ड कप 2022 की शुरुआत से पहले वेस्टइंडीज ही एकमात्र ऐसा टीम थी जिनके पास 2 T20 वर्ल्ड कप का खिताब मौजूद था। 

वेस्टइंडीज की टीम ने 2012 और 2016 में यह ट्रॉफी अपने नाम की थी। पाकिस्तान के विरुद्ध मैच जीतने के साथ ही इंग्लैंड के पास भी दो T20 वर्ल्ड कप का खिताब हो गया है। इससे पहले इंग्लैंड की टीम 2010 में वर्ल्ड चैंपियन बनी थी। 

यदि बात इस मुकाबले की किया जाए तो पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 138 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम को अच्छी शुरुआत तो नहीं मिल सकी लेकिन बीच में पाकिस्तानी गेंदबाजों ने जोरदार वापसी की। 

इंग्लैंड के बेन स्टोक्स शुरुआत में थोड़ा जूझ रहे थे लेकिन उन्हें अपनी क्षमता पर भरोसा था जिसके कारण उन्होंने दबाव में भी अपना विकेट नहीं खोया। 

इंग्लैंड की मैच जीतने में शाहीन अफरीदी को लगी चोट भी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बुक्स का कैच पकड़ने के समय शाहीन अफरीदी चोटिल हो गए। 

जब 16 ओवर में शाहीन अफरीदी गेंदबाजी करने के लिए आए तो सिर्फ 1 गेंद डालने के बाद वह और सहज महसूस करने लगे और मैदान छोड़कर उन्हें जाना पड़ा। 

यही सी इंग्लैंड की टीम ने प्रहार करना शुरू किया और सिर्फ 18 गेंदों के भीतर मैच को समाप्त कर दिया। इंग्लैंड की टीम को इस वर्ल्ड कप के सीजन में सिर्फ एक हार का सामना आयरलैंड के विरुद्ध करना पड़ा था इसके बाद इंग्लैंड की टीम टूर्नामेंट का कोई भी मैच नहीं हारी।

इसे भी पढ़ें 




 

 





WhatsApp Group Join करने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें। 



Telegram Group Join करने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें। 


T20 World Cup 2022 से संबंधित खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें। 


T20 World Cup 2022 से संबंधित अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। 

Click Here 





टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IND vs NZ T20I series 2022 : सूर्यकुमार की बल्लेबाजी से हैरान हो गए केन विलियमसन

IND vs NZ T20 live streaming : कहां से देखें भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला लाइव मैच

ICC T20 MS Dhoni : BCCI की विचार भारतीय T20 टीम में MS धोनी को मिल सकता है बड़ी जिम्मेदारी