ICC T20 International : T20 अंतर्राष्ट्रीय मैच में हिटमैन रोहित हुए फेल, ओपनर के आंकरें नहीं होने चाहिए ऐसे
ICC T20 International cricket : T20 वर्ल्ड कप 2021 की समाप्ति के बाद जब रोहित शर्मा को भारतीय टीम की कप्तानी नियमित रूप से करने का मौका दिया गया, तो सभी यह उम्मीद लगा रहे थे कि वह देश को अगले साल यानी कि वर्ष 2022 में होने वाले T20 वर्ल्ड कप दिला सकते हैं।
क्योंकि वह ओपनर के रूप मे सफल है, और कप्तान के रूप में भी उनका रिकॉर्ड बेहतर रहा है। लेकिन T20 वर्ल्ड कप 2022 में न तो उनकी कप्तानी में धार नजर आए और नहीं वह बल्ले से टीम की शुरुआत दिला पाए जिसकी उम्मीद उनसे लगाई जा रही थी।
बात सिर्फ इतना ही नहीं है T20 क्रिकेट मैच में रोहित शर्मा के आंकड़े पिछले कुछ वर्षों से अच्छे नहीं रह पा रहे हैं जिसका खामियाजा पूरी भारतीय टीम को चुकाना पड़ रहा है।
हिटमैन के नाम से प्रसिद्ध हो चुके और T20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 4 शतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज रोहित शर्मा पिछले 4 साल में 61 T20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं।
इनमें 60 पारियों में उनके द्वारा बनने के माध्यम से 1646 रन बने । जिसमें उनका औसत 28.87 रनों का रहा और वहीं पर स्ट्राइक रेट 140.44 का। इतने में वहां 14 अर्धशतक भी जड़ चुके।
रोहित शर्मा के द्वारा T20 अंतर्राष्ट्रीय मैच में 6 नवंबर 2018 को आखिरी शतक देखने को मिला था।
वैसे तो यह आंकड़े लगभग ठीक-ठाक ही नजर आ रहे हैं लेकिन ओपनर के रूप में उनसे और भी कुछ ज्यादा उम्मीद रहती है। ऐसा ही हाल उनका IPL में भी देखने को मिल रहा है।
मुंबई इंडियंस की टीम को 5 बार IPL का चैंपियन बनाने वाले कप्तान रोहित शर्मा ने 2017 के बाद से एक ही बार सीजन में 400 से अधिक रन बना पाए हैं। लेकिन वहीं पर कई अन्य ओपनर ओने 500 से अधिक रन कई बार बना चुके हैं।
हैरानी वाली बात यह है कि पिछले 6 IPL सीजन में उन्होंने 2 बार तो 300 रनों का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए।
जहां तक कि उनका स्ट्राइक रेट केवल एक सीजन में 130 के पा रहा वही बाकी 5 सीजन में उन्होंने 130 से कम के स्ट्राइक रेट से रन बनाए।
जो कि यह दर्शाता है कि टीम की शुरुआत बेहतर रूप से नहीं दिला पा रहे हैं। उनका औसत पिछले सीजन में IPL में 30 से कम का ही रहा।
इसे भी पढ़ें
WhatsApp Group Join करने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।
Telegram Group Join करने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।
T20 World Cup 2022 से संबंधित खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।
T20 World Cup 2022 से संबंधित अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।



टिप्पणियाँ