ICC T20 WC 2022 latest news : इंग्लैंड से हारने के बाद हार्दिक हुए इमोशनल कहा निराश और सदमे में हूं।
ICC T20 WC 2022 latest news : इंग्लैंड से हारने के बाद हार्दिक हुए इमोशनल कहा निराश और सदमे में हूं।
T20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में भारत को इंग्लैंड के हाथों 10 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा है।
इस मैच में भारत की ओर से स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने 33 गेंद पर 63 रनों की जबरदस्त पारी खेली और भारत को 168 रनों के एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में मदद की।
लेकिन इंग्लैंड की टीम ने 170 रन 16 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए हासिल कर लिया। 10 विकेट से हारने के बाद हार्दिक पांड्या ने अपना दर्द सोशल मीडिया पर बताया है।
हार्दिक पांड्या को अब भारतीय टीम के भविष्य के कप्तान के रूप में देखा जाने लगा है। हार्दिक पांड्या ने इस मैच के हारने के बाद कहा कि वह इससे बहुत आहत हैं और सदमे के साथ-साथ बहुत निराश भी हैं।
हार्दिक पांड्या ने ट्विटर पर जैसा भी कुछ लिखा है, वैसा ही दर्द लगभग हर भारतीय क्रिकेट फैन भी महसूस कर रहा होगा ।
हार्दिक पांड्या ने अपनी ट्वीट में लिखा है कि मैं निराश हूं आहत में हूं जिसका मुझे सदमा लगा है। हम सभी के लिए इस नतीजा को स्वीकार करना बहुत मुश्किल हो रहा है।
सभी साथी खिलाड़ियों के साथ रिश्ते का काफी लूस उठाया जा रहा है हमने हर कदम पर एक दूसरे के लिए साथ मिलकर लड़ाई लड़ी है।
हमारे सहयोगी स्टाफ के महीनों के समर्पण और परिश्रम के लिए शुक्रिया अदा करते हैं। हमारे फैंस का भी शुक्रिया जिन्होंने हर जगह से हमारा समर्थन किया है हम आप सभी के शुक्रगुजार हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए था लेकिन हमारी लड़ाई जारी रहेगी।
भारतीय टीम का अगला दौरा न्यूजीलैंड के साथ सीमित ओवर की सीरीज का है। जिसमें तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच और तीन वनडे खेला जाएगा जिसकी शुरुआत 18 नवंबर से होने वाली है।
WhatsApp Group Join करने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।
Telegram Group Join करने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।
T20 World Cup 2022 से संबंधित खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।
T20 World Cup 2022 से संबंधित अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।



टिप्पणियाँ