23 अक्टूबर को होगा डबल धमाका भारत-पाकिस्तान और सलमान-शाहरुख की होगी टक्कर
23 अक्टूबर के दिन शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' और सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी का जान' का टीजर रिलीज होने वाला है। इसके साथ ही India vs Pakistan का मैच भी इसी दिन होगा।
इस वर्ष 23 अक्टूबर का दिन बहुत ही खास और रोमांचक होने वाला है जहां एक तरफ सिनेमा लवर्स इस तारीख के लिए एक्साइटिड है तो वहीं दूसरी ओर क्रिकेट के लवर्स भी उत्साहित हैं।
इस दिन के विषय में यह कहना गलत नहीं होगा कि पूरा देश 23 अक्टूबर के दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बात यह है कि इसी दिन सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी का जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ka Jaan) और शाहरुख खान की फिल्म पठान (Pathaan) की टीजर रिलीज होने वाली है।
बात सिर्फ इतना ही नहीं इस तारीख को भारत और पाकिस्तान का वर्ल्ड कप में क्रिकेट मैच भी होना है।
23 अक्टूबर के दिन होना है धमाका
आपको बता दें कि छोटी दिवाली यानी 23 अक्टूबर के दिन t20 विश्व कप में भारत अपना पहला मैच पाकिस्तान के विरुद्ध ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में खेलेगा।
एक बात यह है कि देश में क्रिकेट लवर्स की संख्या बहुत बड़ी है और वही जब भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होता है तो उस दिन सभी का जोश आसमान पर रहता है।
दूसरी ओर इसी खास दिन पर शाहरुख खान और सलमान खान अपनी-अपनी फिल्म पठान और किसी का भाई किसी का जान का टीचर भेज रिलीज करने की तैयारी में जुटे हुए हैं। यदि ऐसा हुआ तो पूरा देश उस दिन सुपर एक्साइटिड के रूप में रहेगा।
2023 में शाहरुख खान का होने वाला है ट्रिपल धमाका
शाहरुख खान फिल्म पठान से अपनी वापसी कर रहे हैं। पठान फिल्म जनवरी 2023 में रिलीज किया जाएगा इस फिल्म में जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण भी मुख्य किरदार के रूप में नजर आएंगे।
इसके अतिरिक्त शाहरुख खान राजकुमार हिरानी के साथ मिलकर फिल्म डंकी का आधिकारिक रूप से ऐलान किया है। इस फिल्म में शाहरुख खान की जोड़ी तापसी पन्नू के साथ बनाई गई है।
यह फिल्म दिसंबर 2023 के सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस दोनों फिल्म के अलावा शाहरुख खान निर्देशक एचडी के साथ मिलकर फिल्म जवान में नजर आने वाले हैं।
कुछ दिन ही पहले एक फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया। शाहरुख खान की जवान फिल्म 2023 के जून महीने में हिंदी के साथ तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज किया जाएगा।
सलमान खान के आने वाले प्रोजेक्ट्स
यदि बात सलमान खान की किया जाए तो बॉक्स ऑफिस उनका बहुत रिकॉर्ड से भरा है। 300 करोड़ के क्लब में चार फिल्में सलमान खान की ही है लेकिन उनके हालिया रिलीज अंतिम और उससे पहले राधे कुछ खास कमाल नहीं कर पाए।
सलमान खान की आने वाली फिल्म के खाते में किक 2 किसी का भाई किसी का जान और नो एंट्री का सीक्वल शामिल किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शाहरुख खान की पठान में सलमान खान का कैमियो किया जाएगा। बता दें कि सभी को टाइगर 3 से बहुत उम्मीद जुड़ी हुई है और कहा जा रहा है कि यह फिल्म एक अलग रिकॉर्ड बना सकती है।
Telegram Group Join करने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।
T20 World Cup 2022 से संबंधित अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें



टिप्पणियाँ