Urfi Javed Biography in Hindi | Urfi Javed Jivani | उर्फी जावेद का जीवन परिचय

Urfi Javed Biography in Hindi | उर्फी जावेद का जीवन परिचय

 

उर्फी जावेद का जीवन परिचय, बायोग्राफी, बिग बॉस ओटीटी,जीवनी ,बॉयफ्रेंड ,विवाद (Urfi Javed Biography In Hindi ,Age, Height, Caste, Career, Father Name, boyfriend | Urfi Javed Controversy

Urfi Javed Jivani उर्फी जावेद की जीवनी

Urfi Javed Biography in Hindi | Urfi Javed Jivani | उर्फी जावेद का जीवन परिचय

नाम Name

उर्फी जावेद

प्रसिद्द Famous for

टीवी धारावाहिक बड़े भैया की दुल्हनिया (2016) में अवनि पंत

जन्म तारीख Date of birth

15 अक्टूबर 1996

पिता का नाम  Father’s Name

ज्ञात नहीं

माता का नाम  Mother ’s Name

जकिया सुल्ताना

बहन का नाम  Sister’s Name

डॉली जावेद

आयु Age

25 वर्ष

जन्म स्थान Birth Place

लखनऊ, उत्तर प्रदेश, भारत

नागरिकता Citizenship

भारतीय

गृह नगर Hometown

लखनऊ, उत्तर प्रदेश, भारत

शिक्षा Education

मास कम्युनिकेशन में डिग्री

स्कूल School

सिटी मोंटेसरी स्कूल, लखनऊ

कॉलेज College

एमिटी यूनिवर्सिटी, लखनऊ

धर्म  Religion

इस्लाम

शौक Likes

यात्रा एवं डांस

लम्बाई Height

5 फीट 1 इंच

वजन Weight

52 किलो

आंखो का रंग Eye Colour

भूरा

बालों का रंग Hair Colour

काला

पेशा Occupation

अभिनेत्री

शुरुआत Debut

टेडी मेडी फेमिली (2015)

वैवाहिक स्थिति Marital Status  

आविवहिक

 

उर्फी जावेद का जन्म एवं शुरुवाती जीवन Urfi Javed Birthday & Early Life

उर्फी का जन्म 15 अक्टूबर 1996 को उत्तरप्रदेश के लखनऊ में हुआ था। इनकी माँ का नाम जकिया सुल्ताना है उर्फी की एक बहन भी है जिसका नाम डॉली जावेद है।

उर्फी को बचपन से ही एक्टिंग और डांसिंग का बहुत शौक था। इनके अंदर की इसी आग ने उन्हें मुंबई के ग्लैमर मार्केट में ला खड़ा किया ।मुंबई आने से पहले उर्फी दिल्ली में एक फ़ैशन डिजाइनर के यहां असिस्टेंट की नौकरी करती थी।

उर्फी जावेद कौन है Who is Urfi Javed?

उर्फी जावेद एक भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री हैं। वह बड़े भैया की दुल्हनिया में अवनी की भूमिका मेरी दुर्गा में आरती और बेपनाह में बेला और एएलटी बालाजी पर प्रसारित पंच बीट सीजन 2 में मीरा की भूमिका निभाने के लिए जानी जाती हैं ।

बिगबॉस ओटीटी से प्रसिद्दि प्राप्त करने वाली उर्फी ज्यादातर समय अपने पहनावे को लेकर लोगो के बीच चर्चा का विषय बानी रहती है।

कुछ दिनों से वो जिन पहनावों को लेकर हॉट टॉपिक बनी हुई है वो सारे टॉपिक आप लोग निचे देख सकते है इसके अलावा उनकी जिंदगी के बारे में बहुत कुछ जानेंगे आज की इस बायोग्राफी में।

उर्फी जावेद हमेशा चर्चा में क्यों रहती है?

उर्फी ने हाल में ही यह बयान दिया है की जबरदस्ती पर्दा बहुत गलत है। पर्दा करने और बुर्खा पहनने की बात पर उर्फी (Urfi Javed) ने कहा कि इस्लाम में औरतो को अपनी मर्ज़ी से पर्दा करने की बात के लिए कहा गया है ना की जबरदस्ती करके उनको परदे के अंदर रखा जाए उर्फी ने कहा की ऐसे नियम करीब डेढ़ हजार साल पुराने हैं तब के जमाने और अब के जमाने में बहुत फर्क है, उर्फी ने कहा कि परदे की जरुरत औरतो को नहीं मर्दों को है।

बिग बॉस ओटीटी के जरिये प्रसिद्दि पा चुकी टीवी ऐक्ट्रेस उर्फी आये दिन सुर्खियों का विषय बनी रहती हैं। वह अपने अजीबो गरीब पहनावे को लेकर दर्शको के बीच एक उत्सुकता का विषय बनी रहती है।

उर्फी को अभी कुछ दिन पहले पेंट साथ एक क्रॉप टॉप पहनी थी। मजे की बात यह थी की उन्होंने जो पेंट पहनी थी उसके बटन खुले हुए थे। उनके इस पहनावे के अंदाज को लेकर लोगो ने उनको ट्रोल करना शुरू कर दिया।

 यह कोई पहली बार नहीं हुआ है की उर्फी अपने बेढंगे कपड़ो की वजह से लोगो की नजरो में आयी इससे पहले भी वो अजीबो-गरीब कपड़े पहन कर एयरपोर्ट पर पहुंची थीं. जिसमे उन्होंने बहुत छोटी डेनिम जैकेट पहनी हुई थी, जिसके उनकी ब्रा साफ़ दिखाई दे रही थी. उनके इस तरह के पहनावे को देख कर लोगो ने उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया था.

17 नवंबर 2021 को उन्होंने एक इंस्ट्राग्राम पर वीडियो शेयर किया था जिसमे उन्होंने बेहद ही छोटी ड्रेस पहनी हुई थी और बाद में उन्होंने उस ड्रेस की चैन खोलना शुरू कर दिया जिसमे उनका फिगर साफ नजर आ रहा था।

 

उर्फी जावेद की शिक्षा Education of Urfi Javed

उर्फी ने अपनी शुरूआती शिक्षा लखनऊ के सिटी मोंटेसरी स्कूल से प्राप्त की और फिर उसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने लखनऊ की एमिटी यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया जहाँ से उन्होंने मास कम्यूनिकेशन में अपना ग्रैजुएशन किया है। 

उर्फी जावेद करियर Urfi Javed Career

उर्फी जावेद ने अपना करियर साल 2016 में सोनी टीवी पर प्रकाशित होने वाले टीवी धारावाहिक के बडे भैया की दुल्हनिया से की थी।

इस टीवी धारावाहिक में इन्होने अवनी पंत नाम की लड़की का किरदार निभाया था। पहला टीवी सीरियल मिलते ही ये लोगो की नजरो में आ गयी थी और इसी वजह से इसी साल इन्हे दूसरा टीवी सीरियल भी जल्दी मिल गया जिसका नाम चंद्र नंदिनी था।

साल 2017 में उर्फी को मेरी दुर्गा नाम का टीवी सीरियल हाथ लगा जिसमे जिसमे इन्होने आरती नाम की लड़की की भूमिका निभाई थी। इस शो के निर्माता  रविंद्र गौतम और प्रदीप कुमार थे यह शो एक साल से ज्यादा चलने के बाद साल 2018 में बंद हो गया।

साल 2018 में इन्होने सात फेरो की हेरा फेरी नाम के टीवी शो में कामिनी जोशी का किरदार निभाया। इस शो की पूरी कहानी पांच पड़ोस के दोस्तों, दो जोड़ों और एक कुंवारे लड़के के जीवन के आस पास घूमती थी ।इसके बाद इन्हे  कलर्स टीवी के बेपनाह (धारावाहिक) में बेला के रूप में देखा गया था।

साल 2020 में इन्होने ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ टीवी शो में कामिनी जोशी एवं’ कसौटी जिंदगी की’ टीवी शो में तनीषा चक्रवर्ती का किरदार निभाया। साल 2021 में ये बिगबॉस ओटीटी में बतौर प्रतिभागी भाग ले रही है।

उर्फी जावेद का पहला टीवी सीरियल Urfi Javed First TV show

टीवी शो का नाम  Tv Show Name

बडे भैया की दुल्हनिया

किस साल हुई रिलीज Release Date

2016

भाषा  Language

हिंदी

निर्माता  Producer

सुकेश मोटवानी और मौलिक टोलिया

सह कलाकार  Co -Actor

प्रियांशु जोरा और नमिता दुबे एवं अन्य कलाकार

 

उर्फी जावेद के टीवी शो Urfi Javed TV Show

साल

टीवी शो का नाम

किरदार का नाम

2016

बड़े भैया की दुल्हनिया

अवनि पंत

2016

चंद्र नंदिनी

राजकुमारी छाया

2017

मेरी दुर्गा

आरती

2018

सात फेरो की हेरा फेरी

कामिनी जोशी

2018

बेपनाह

बेला कपूर

2018

जिजी मां

श्रावणी पुरोहित / पियाली सहगल

2018–2019

दयान

नंदिनी

2020

ये रिश्ता क्या कहलाता है

शिवानी भाटिया

2020

कसौटी जिंदगी की

तनीषा चक्रवर्ती

2020

ऐ मेरे हमसफर

पायल शर्मा

2021–वर्तमान

बिगबॉस ओटीटी

प्रतियोगी

उर्फी जावेद और पारस कलनावत Urfi Javed and Paras Kalnawat

यह बात किसी से छुपी नहीं है की उर्फी जावेद और पारस कलनावत ने एक दूसरे को डेट किया है। दोनों अपने शो मेरी दुर्गा के सेट पर मिले और धीरे धीरे दोनों की मुलाकात प्यार में बदल गयी और दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। लेकिन बाद में किसी कारण वस दोनों अलग हो गए।

हालांकि, पारस को अब भी विश्वास है कि उनके बीच चीजें ठीक हो जाएंगी और वे वापस साथ आ जाएंगे। ब्रेक-अप के बाद पारस ने अपने टखने पर उर्फी के नाम का टैटू बनवाया था।

उर्फी ने अपने रिश्ते के बारे में एक इंटरव्यू में बयान दिया था की मैं हमारे रिश्ते पर कुछ भी टिप्पणी नहीं करना चाहती हूँ। यह बहुत ही व्यक्तिगत है। मैं केवल इतना कहना  चाहती  हूं कि वह बहुत अच्छा लड़का है और बहुत निर्दोष है, लेकिन, कुछ ऐसा था जिसके लिए मुझे अलग होने का फैसला लेना पड़ा। मैं इस बारे में बिल्कुल भी बात नहीं करना  चाहती।

उर्फी जावेद की पसंद और नापसंद

पसंदीदा अभिनेता Favorite Actor

वरुण धवन

पसंदीदा अभिनेत्री Favorite Actress

आलिया भट्ट

पसंदीदा  खाना  Favorite Food

आमलेट

पसंदीदा खेल  Favorite Sport

क्रिकेट

पसंदीदा यात्रा स्थान  Favorite Destination

लंदन

 

FAQ

Q उर्फी जावेद कौन है?

ANS उर्फी जावेद एक टीवी अभिनेत्री है

Q उर्फी जावेद के बॉयफ्रेंड का क्या नाम है?

ANS उर्फी जावेद के बॉयफ्रेंड का नाम पारस कलनावत था दोनों का अब ब्रेक अप हो चुका है.

Q उर्फी जावेद की हाइट कितनी है?

ANS उर्फी जावेद की हाइट 5 फुट 1 इंच है.

Q उर्फी जावेद चर्चा में क्यों रहती है हमेशा?

ANS उर्फी जावेद साल 2021 के रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी में पहली प्रतिभागी होने के कारण चर्चा में रहती है हमेशा है

Q उर्फी जावेद का सबसे पहला टीवी सीरियल कौन सा था?

ANS उर्फी जावेदका सबसे पहला टीवी सीरियल बडे भैया की दुल्हनिया ’था।

Q उर्फी जावेद का धर्म क्या है?

ANS उर्फी जावेद एक इस्लामिक परिवार से ताल्लुक रखती है।

Q उर्फी जावेद के पति का क्या नाम है?

ANS अभी तक इनकी शादी नहीं हुई है।

 

प्रिय दोस्तों मै आशा करता हूँ की आपको उर्फी जावेद का जीवन परिचय | Urfi Javed Biography, पसंद आया होगा अगर आपको मेरा ये Blog पसंद आया हो तो कृपया अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर जरूर करे लोगो को भी इसकी जानकारी दे।

 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IND vs NZ T20I series 2022 : सूर्यकुमार की बल्लेबाजी से हैरान हो गए केन विलियमसन

IND vs NZ T20 live streaming : कहां से देखें भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला लाइव मैच

ICC T20 MS Dhoni : BCCI की विचार भारतीय T20 टीम में MS धोनी को मिल सकता है बड़ी जिम्मेदारी