भारत का पहला आईएएस IAS जीवनी | 1st IAS Officer of India Satyendranath Tagore Biography-Jivani in hindi

क्या आप जानते हैं की देश के पहले IAS अफसर कौन थे? जिन्हे सिर्फ 21 साल की उम्र में मिली थी सफलता

भारत का पहला आईएएस IAS अधिकारी सत्येंद्रनाथ टैगोर का जीवन परिचय 1st IAS officer of India Satyendranath Tagore Biography in hindi

भारत का पहला आईएएस IAS अधिकारी (1st IAS Officer of India) कौन था?

भारत का पहला आईएएस IAS अधिकारी सत्येंद्रनाथ टैगोर Satyendranath Tagore का जन्म 1 जून 1842 को हुआ था उनके पिता देवेन्द्रनाथ टैगोर और माता शारदा देवी थीं उन्होंने हिंदू स्कूल से पढाई की और साल 1857 में कलकत्ता यूनिवर्सिटी के लिए परीक्षा देने वाले पहले छात्रों में से एक थे |

सत्येंद्रनाथ-टैगोर

सत्येंद्रनाथ टैगोर का शैक्षणिक योग्यता Educational Qualification of Satyendranath Tagore

सत्येंद्रनाथ टैगोर Satyendranath Tagore हिंदू स्कूल से पढाई की और साल 1857 में कलकत्ता यूनिवर्सिटी के लिए एग्जाम देने वाले पहले छात्रों में से एक थे upsc.gov.in के अनुसार, अंग्रेजों ने भारत में सिविल सर्विस एग्जाम (Civil Service Exam) की शुरुआत साल 1854 में किया था, जिसे संसद की सेलेक्ट कमेटी की लॉर्ड मैकाले की रिपोर्ट के बाद शुरू किया गया इससे पहले सिविल सेवकों का नामांकन ईस्ट इंडिया कंपनी के निर्देशकों द्वारा किया जाता था, जिन्हें लंदन के हेलीबरी कॉलेज में ट्रेनिंग के बाद भारत भेजा जाता था 1854 में सिविल सेवा आयोग की स्थापना के बाद 1855 में लंदन में प्रतियोगी परीक्षा शुरू की गई. इसके लिए न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 23 साल थी, लेकिन भारतीयों के लिए ये परीक्षाएं काफी कठिन था

सत्येंद्रनाथ टैगोर का पहला पोस्टिंग

सत्येंद्रनाथ टैगोर साल 1864 में अपनी ट्रेनिंग खत्म करने के बाद वापस भारत लौट आए और उनकी पहली नियुक्ति बांबे प्रेसिडेंसी में हुई इसके बाद साल 1865 में सत्येंद्रनाथ टैगोर अहमदाबाद के कलक्टर बन गए इसके बाद साल 1882 में वह कर्नाटक के कारवार में जिला न्यायाधीश बने. साल 1897 में महाराष्ट्र के सतारा के न्यायाधीश के रूप में सेवानिवृत्त हुए सत्येंद्रनाथ लगभग 30 सालों तक सिविल सर्विस में रहे सेवानिवृत्त होने के बाद सत्येंद्रनाथ वापस कोलकाता लौटे जहाँ 9 जनवरी 1923 को उनका निधन हो गया

 कौन थे भारत के पहले IAS अफसर?

रवींद्रनाथ टैगोर (Rabindranath Tagore) के बड़े भाई सत्येंद्रनाथ टैगोर (Satyendranath Tagore) पहले भारतीय थे, जिन्होंने 1864 में सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल की सत्येंद्रनाथ टैगोर आईएएस अफसर बनने वाले पहले भारतीय है सत्येंद्रनाथ टैगोर परीक्षा की तैयारी करने के लिए 1862 में भारत से इंग्लैंड के लिए रवाना हुए थे. उन्हें 1863 में सिविल सेवाओं के लिए चुना गया और 1864 में इंग्लैंड में अपनी ट्रेनिंग की अवधि पूरी करने के बाद भारत लौटे. वह आधिकारिक तौर पर भारत के पहले आईएएस अधिकारी थे इसके बाद उन्हें बॉम्बे प्रेसीडेंसी में तैनात किया गया था और कुछ महीनों के बाद अहमदाबाद शहर में तैनात किया गया

सत्येंद्रनाथ टैगोर का विवाह के बारे में

सत्येंद्रनाथ टैगोर का विवाह सिर्फ 17 साल की उम्र में ज्ञानदानंदिनी देवी से हो गया था जब वे आईएएस अधिकारी बने थे, तब उनकी उम्र लगभग 21 साल थी उन्होंने अपने कर्तव्यों का बखूबी निर्वहन किया वे एक साहित्य संपन्न परिवार से थे इसलिए उन्होंने साहित्य के क्षेत्र में भी बहुत काम किया

सत्येंद्रनाथ टैगोर का मृत्यु

सत्येंद्रनाथ टैगोर 9 जनवरी 1923 को इस दुनिया से हमेशा के लिए विदा हो गए


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IND vs NZ T20I series 2022 : सूर्यकुमार की बल्लेबाजी से हैरान हो गए केन विलियमसन

IND vs NZ T20 live streaming : कहां से देखें भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला लाइव मैच

ICC T20 MS Dhoni : BCCI की विचार भारतीय T20 टीम में MS धोनी को मिल सकता है बड़ी जिम्मेदारी